Sunday, 14 December 2014

सरहद के पार

सरहद के पार
सरहद के उस पार जाने की मनाही है,
सरकार ने फरमान जारी किया !
परिंदा भी पर ना मार पाये ,
ऐसा पुख्ता इंतजाम किया !
आजकल बहुत सख्त पहरा ,
देखते ही गोली मारने का आदेश दिया !
निड़र नदी तो सरहद पार कर गयी ,
फरमान को अपने साथ बहा ले गयी !
मस्त हवा को नहीं कर सका कोई क़ैद,
वो पहरे को नाकाम कर गयी !
चिड़िया भी आँख दिखाने से बाज ना आई,
गोली से बचते बचाते उड़कर पार हो गयी !
सरहद के उस पार जाने की मनाही है ,
सरकार ने फरमान जारी किया !
हमारी तमन्ना बरसो के बाद पूरी,
एक रात हमारी कोशिश भी कामयाब हुई!
एक तस्वीर बना रखी थी ज़हन में,
उस पार जाके तस्वीर आईने की तरह साफ हुई !
सब फासले मिट गए,
दिल की धड़कन उन से दो चार हुई !
सरहद के उस पार जाने की मनाही है,
सरकार ने फरमान जारी किया !
अपने यहाँ की मिटटी थोड़ी उधर बिखेर आये,
वहाँ की मिटटी अपनी पोटली में यहाँ ले आये !
हम सरहदो का आज तोड़ आये,
दूरियों को कोसो दूर छोड़ आये,
नदी,हवा,चिड़िया की फेहरिस्त में अपना नाम जोड़ आये !
सरहद के उस पार जाने की मनाही है,
सरकार ने फरमान जारी किया !
सरहद पार से आपका अपना अनुराग "परदेसी" १३/१२/१४
Sarhad ke paar
Sarhad ke us paar jane ki manahi hai,
Sarkar ne farman jari kiya !
Parinda bhi par na mar paye,
Aisa pukhta intejam kiya !
Aajkal bahut sakht pehra,
Dekhte hi goli marne ka aadesh diya !
Sarhad ke us paar jane ki manahi hai,
Sarkar ne farman jari kiya !
Nidar nadi to sarhad par gayi
Farman ko apne sath baha le gayi
Mast hawa ko nahi kar saka koi qaid
Wo pehre ko nakam kar gay!
chidiya bhi aankh dikhane se baaj na aayi,
goli se bachte bachate udkar par ho gayi
Sarhad ke us paar jane ki manahi hai,
Sarkar ne farman jari kiya !
Hamari tamana barso ke bad puri,
Ek raat hamari koshish bhi kamyab hui!
Ektasveer bana rakhi thee zehen me,
Ab jake tasveer aine ke tarah saf hui !
Sab fasle mit gaye,
Dil ke dhdkan unse do char hui!
Sarhad ke us paar jane ki manahi hai,
Sarkar ne farman jari kiya !
Apne yaha ki mitti thodi waha bikhar aaye,
waha ke mitti apni potli me yaha le aaye !
Hum sarahdo ka aaj tod aaye,
Duriyo ko koso dur chod aaye,
Nadi, hawa,chidiya ki farisht me apna nam jod aaye !
Sarhad ke us paar jane ki manahi hai,
Sarkar ne farman jari kiya !

भूरी आँखों वाला लड़का

भूरी आँखों वाला लड़का

बचपन का रंग था गोरा ,
और गालो पर थोड़ी सी लाली !
बाल घुंघराले उसके,
आँखें भूरी बिल्ली वाली !
न था उसको कोई फ़िक्र ना फाका,
उसकी मुस्कान सब से निराली !

अब्बा ला के देते कपडे लत्ते ,
अम्मा के हाथो की सालन और रोटी !
घर के पीछे वाली गली में खेलते हम ,
मैं, बड़ा भाई और बहन छोटी !
मैं नसीब वाला था ,
कितनो की किस्मत थी अपने सी खोटी !

एक दिन उस्ताद जी ने मुझे अपने पास बुलाया,  
कमरे में बैठा कर बहुत प्यार जताया,
सुनाई पूरी दुनिया की कहानी और घंटो वक़्त  बिताया,  
हाथ फेर कर मेरे सर पर, बोला क्या कभी जन्नत जाने का मन बनाया,
मैं बोला आप चलो पहले मैं आपके पीछे पीछे आया ,
दाढ़ी को खुजला के बोला तुम तक़दीर वाले, मेरा नंबर अभी नहीं आया !

उस दिन सांसे रुकी, माथे पर पसीना और मैं था घबराया,
मुझे किया तैयार और मेरे गले मौत का पट्टा पहनाया,
मुझे जन्नत जाने वाली रंग बिरंगी बस में बिठाया ,
बस को औरतो, बच्चो, बूढो से खचाखच  भरा पाया!
मेरी आँखें पत्थर और दिमाग सुन हो आया,
सोचा कौन सा पाप इनका इनसे हिसाब मांगने आया !
 
एक धमाका हुआ और मेरा चिथड़ा चिथड़ा उड़ अाया,
मैं अम्मा को आखिरी बार याद कर “माँ ” चिल्लाया ,  
सिर्फ मेरा ख़ुला मुँह ही बदनसीब माँ के हिस्से आया !

अलविदा

वो गोरा, भूरी आँखों वाला ,
लाल गालो वाला बचपन फिर लौट के नहीं आया

आपका अपना अनुराग "परदेसी" १४/१२/२०१४

Bhuri aankhon wala ladka

Bachpan ka rang tha gora,
Aur galo pe thodi si lali.
Bal ghungrale uske,
Aankhen bhuri billi wali
Na tha usko koi fikr na faka,
Uski muskan  sab se nirali !

Abba la ke dete kapde late,
Amma ke hatho ka salan aur roti !
Ghar  ke peeche wali gali me khlete hum,
Main, bada bhai aur behen choti !
Main naseeb wala tha,
kitno ki kismet the apne se khoti!

Ek din ustad ji  mujhe apne pas bulaya,
kamre me baitha  kar bahut  pyar jataya,
Sunai puri duniya ki kahani aur ghento waqt bityaya,
Haath fer kar sir par  bola kya kabhi  janat jane ka man banaya,
main bola aap chalo pehle main  peeche peeche aaya,
dadhi ko khujla ke bola tum taqder wale, mera number abhi nayi aaya !

us din sanse ruki , mathe pai pasina aur main tha gabraya
mujhe kiya tyar aur mere gale mer maut ka paata pehnaya
Aur mujhe jannt jane wali rang birangi bas me bithaya
Bus ko  aurto,baccho,budo se kacha kach bhara paya
Maeri aankhen pathar aur dimag sun ho aaya,
Socha kaun sa pap inka inse hisab magne aaya

ek dhamaka hua aur mere chitdha chitdha udh aaya
main amma ko kar yad akkhir bar  “maa” chilaya
sirf mera khula hua muh badnasib maa ke hisse aaya

alvida dosto
wo gora bhuri aankhon wala,
lal galo wala bachpan laut ke nahi aaya

Tuesday, 28 October 2014

फेसबुक का पंचनामा (हास्य कविता )

फेसबुक का पंचनामा (हास्य कविता )

आज कल फेसबुक का बुखार,
लाइक, शेयर और पोस्ट करते बार बार!!

पहले रेडियो पे आती गीत बहार
फिर टीवी पर चलता चित्रहार
अब फेसबुक पे ही सारे समाचार
अब बैठ के गप्पे नहीं मारते दोस्त चार
कोई खेले अंदर, कोई कूदे बाहर
कैरम, ताश, अनंताक्षरी से नहीं रहा प्यार
अब तो कंप्यूटर स्क्रीन पर सिमट आया संसार
वो भी था, यह भी है एक खुमार
थोड़े दिनों में उतर जायेगा मेरे यार
फिर मार्किट में आएगा कोई नया तीखा आचार 

आज कल फेसबुक का बुखार...............

तुम्हारी तस्वीर को मोनालिसा बना दिया
25 लाइक्स, 5 कमेंट्स और 2 शेयर करवा दिया
कितने और किसने किया लाइक, कारोबार बना दिया 
सब को ब्यूटीफुल, प्रीटी, खूबसूरत दिखा दिया
किसी को हेमामालिनी किसी को धर्मेंदर बना दिया
ढेर सारे फैंस से उसे पसंद करवा दिया
तुम को सब ने चंने के झाड़ पे चढ़ा दिया
कितनो को इसने कवि और कितनो को शायर बना दिया
रोज लिखते ससुरे, श्यारी को सब्जी मंडी बना दिया
तुमने खुद को गुलज़ार और जावेद अख्तर का दर्जा दिलवा दिया
कॉपी और पेस्ट कर थकते नहीं, खुद को ज्ञानी बतला दिया

आज कल फेसबुक का बुखार...........................

फेसबुक ने हमारे फेस को सही में बुक बना दिया
किताब की तरह चुप, हमारे मुँह को सिलवा दिया
एक दूसरे का सुख दुःख सब यही बतला दिया 
बातचीत, नमस्ते, नमस्कार सब को भुला दिया
अपनों को दूर और दूर वालो का नज़दीक करवा दिया

आज कल फेसबुक का बुखार...............................

तुम्हारी फिल्म को तुमने खुद ही इसमें रिलीज़ करवाया
तुम्हारा कच्चा चिठा सब इसने तुमसे से खुलवाया
कहा गए, किसको मिले, क्या खाया
कब सोये, कब उठे, कब नहाया
कब पैदा हुए, कब हुई शादी सब बतलाया 
तुम्हारे जन्मदिन पर अंजानो को भी बुलाया  
बीवी का जन्मदिन याद नहीं, पर फेसबुक पर सब को सलाम भिजवाया
शादी की सालगिरह पर किंडरगार्डेन वाले दोस्त का पैगाम भी आया
घर वालो को तुम्हारी खबर नहीं, दुनिया को तुमने अपना पूरा कुंडली पढ़वाया

आज कल फेसबुक का बुखार.................................

फेसबुक का हंगामा है
सब ने इसका हाथ थामा है
यह हमारा लिखा खबरनामा है 
तुम्हारी ज़िन्दगी का पंचनामा है 

आज कल फेसबुक का बुखार
लाइक, शेयर और पोस्ट करते बार बार


आपका अपना अनुराग "परदेसी" २५/१०/२०१४

Wednesday, 24 September 2014

असमंजस

असमंजस
दिल की सुनू या दिमाग की सुनू
हमेशा असमंजस में रहता हूँ I
किसकी सुनू और किसकी न सुनू,
हमेशा उलझन में रहता हूँ I
दोनों से खून का रिश्ता,
दोनों मेरे ही गावं के,
दोनों पडोसी I
एक की सुनू तो दूसरा नाराज,
क्या करू दोनों ही हैं मेरी आवाज I
हमेशा असमंजस में रहता हूँ,
किसकी सुनू और किसकी न सुनू I
कभी दिमाग से सोचता हूँ I
कभी दिल से सोचता हूँ I
जब दिमाग से सोचता हूँ, तो हमेशा मंजिल तक पहुंचता हूँ I
जब दिल से सोचता हूँ, तो हमेशा धोखे वाली गली पहुंचता हूँ I
न जाने फिर भी दिल की ज़्यादा, दिमाग की कम सुनता हूँ I
नफे नुकसान का हिसाब नहीं, पर ज़िन्दगी जीता हूँ I
दिमाग तो ऊपर है, दिल को अपने दिल के बहुत पास रखता हूँ
हमेशा असमंजस में रहता हूँ,
किसकी सुनू और किसकी न सुनू I
दिमाग ने बहुत बार बचाया,
दिल ने हर बार लुटाया I
दिमाग देता दौलत और सरमाया,
दिल ने दया और प्यार का पाठ पढ़ाया I
दिमाग ने पैसा कमाया,
पर दिल ने सब खर्च करवाया I
हमेशा असमंजस में रहता हूँ,
किसकी सुनू और किसकी न सुनू I
दिमाग हिसाब में बहुत पक्का,
दिल को हिसाब बिलकुल समझ नहीं आया I
दिमाग कभी कभी थक कर सो जाता,
दिल ने दिन रात हंसाया और कभी कभी रुलाया I
दिमाग कभी रिश्तो को नहीं समझ पाया,
उसमे हर बार दिल ही अव्वल आया I
हमेशा असमंजस में रहता हूँ,
किसकी सुनू और किसकी न सुनू I
आपका अपना अनुराग "परदेसी" २१/०९/२०१४

Sunday, 21 September 2014

फ़रियाद

फ़रियाद
ज़िंदा रहने की आदत नहीं रही,
फिर भी दिन रात जीते,
पर अब जीने में पुराने दिनों जैसी बात नहीं आती I
तेरी खुशबू, सिर्फ तेरी थी,
बाजार में फूल बहुत पर उनकी खुशबू में तेरी खुशबू नहीं आती I
जब से हम तुम जुदा हुए तेरी याद बहुत आती,
यह आलम की तेरी यादो की भी याद आती I
लगता है अब हमारी सांसे मरने लगी,
अब सांसो में साँस नहीं आती I
प्यार तो बहुत बिकता
पर उनके प्यार में तेरे प्यार जैसी इबादत नहीं आती I
ज़िंदा लाश बने फिरते है गली कूचों में,
मौत के धुएं के दो कश लेते जब, वही दो पल जी लेते है I
मुरझा गए है, अब पानी न पिलायो
ज़हर के दो घूंट जब पीते, वही दो पल जी लेते है I
आँखों में चुबती है रौशनी, दीये न जलायो,
जब बुझते सारे दीये, वही दो पल जी लेते है I
पुराने ज़ख्म न कुरेदो, मलहम खत्म हो चुकी,
नए ज़ख़्म जब लगते, वही दो पल जी लेते है I
आंसू नहीं बहते अब आँखें पत्थर हो चुकी,
कभी जब दिल नम होता, वही दो पल जी लेते है
ज़िंदा रहने की आदत नहीं रही,
फिर भी दिन रात जीते,
पर अब जीने में पुराने दिनों जैसी बात नहीं आती
आपका अनुराग "परदेसी" २०/०९/२०१४

Friday, 19 September 2014

यादें

यादें
ज़िन्दगी के सफर में क्या क्या पीछे छूट जाता है,
कभी सोचा नहीं कौन कब कैसे क्यों छूट जाता है,
कुछ याद रहता कुछ न जाने क्यों भूल जाता I
कुछ तो याद,
कुछ तो याद के आईने के सामने नहीं आता,
कुछ लम्हे उम्र भर याद,
पर इंसान कितने साल ऐसे ही भूल जाता,
कड़वा स्वाद उम्र भर,
मीठा मुह का स्वाद छोड़ जाता I
ज़िन्दगी के सफर में क्या क्या पीछे छूट जाता है,
कभी सोचा नहीं कौन कब कैसे क्यों छूट जाता है,
कुछ याद रहता कुछ न जाने क्यों भूल जाता I
कुछ लम्हों का रहता बरसो इंतजार,
कुछ को याद करते हम बार बार,
कुछ भूलने भी भूलते नहीं,
हमेशा दिल पे करते वार,
कुछ तो दुनिया वाले भूलने नहीं देते,
कोशिश करो तुम चाहे हज़ार I
ज़िन्दगी के सफर में क्या क्या पीछे छूट जाता है,
कभी सोचा नहीं कौन कब कैसे क्यों छूट जाता है,
कुछ याद रहता कुछ न जाने क्यों भूल जाता I
कहानिया तो बहुत लिखते,
ज़्यादा अधूरी रह जाती,
चंद ही मुक्मल हो पाती,
जो मुक्मल हुई,
वो सब भी मुकाम नहीं पाती,
जो मुकाम तक पहुंची,
वही अपने को याद रह जाती I
ज़िन्दगी के सफर में क्या क्या पीछे छूट जाता है,
कभी सोचा नहीं कौन कब कैसे क्यों छूट जाता है,
कुछ याद रहता कुछ न जाने क्यों भूल जाता I
आपका अपना अनुराग "परदेसी" 14/09/2014

दिन और रात का खेल

दिन और रात का खेल
दिन उजालो का रात अंधेरो की I
दिन तुम्हारा, रात गुस्ताखों की I
दिन हजारो का रात लाखो की I
दिन मज़बूरी का रात ख्वाबो की I
सूरज, चाँद ने देखो क्या क्या रंग खिलाये I
दोनों ने अपने गोरख धंधे के कैसे जाल बिछाये I
फूल सुबह चढ़े मंदिर, रात को हसीन ग़ज़रा बन जाये I
धुप में काला चश्मा, रातो को रंगीन हो जाये I
एक बहाये पसीना, दूसरा पाप की गठरी उठाये I
दिन ईमान, रात बेईमान I
दिन भगवान, रात शैतान I
दिन इंसान, रात हैवान I
दिन बचपन, रात जवान I
गंगा जल का प्याला, रात को ज़ाम बन के छलक जाये I
सोता समुन्दर, रातो में ने जाने किसको आवाज लगाये I
दिन में किये वादे सच्चे, रात के कौन सुबह याद दिलाये I
असली नकली की परख रौशनी में,अंधेरो में सब सजधज के आये I
दिन उजालो का, रात अंधेरो की I
दिन तुम्हारा, रात गुस्ताखों की I
आपका अनुराग "परदेसी" १७/०९/२०१४