सियासत
आजकल रियासत में सिर्फ सियासत है
बिसात बिछी है, सबको शतरंज की आदत है
मोहरे चलते है, सब को सब करने की इजाजत है
संभलो, अब तुमको सिर्फ तुम्हारी ही हिफाज़त है
दिन गिनते रहो, जब तक सब सलामत है
शहर के माथे पर शिकन, अब यही हालत है
आजकल रियासत में सिर्फ सियासत है
बिसात बिछी है, सबको शतरंज की आदत है
अपनों की मीठी, परायो की कड़वी सियासत
दोस्तों की छिपी, दुश्मनों की नंगी सियासत
मंदिर और मस्जिद की बरसो पुरानी सियासत
झूठ और सच की, प्यार के कारोबार की सियासत
कहा मिलती राहत, चारो तरफ सियासत
दुनिया है जंगे मैदान सियासत
आजकल रियासत में सिर्फ सियासत है
बिसात बिछी है, सबको शतरंज की आदत है
चारो तरफ जगमग, पर दिलो में खौफ का अँधेरा
चारो तरफ दौलत, पर हर कोई बना फिरता फकीरा
चारो तरफ मीठी जुबान, पर हर कोई दिखता लूटेरा
चारो तरफ शोर, घरो के अंदर सनाटे का बसेरा
चारो तरफ दौड़, नहीं दिखता धीमा धीमा सा सवेरा
चारो तरफ अपने, पर लगता नहीं मुझे कोई मेरा
आजकल रियासत में सिर्फ सियासत है
बिसात बिछी है, सबको शतरंज की आदत है
आप अपना अनुराग "परदेसी" १८/०७/२०१४
रियासत means state/country
सियासत- politics
हिफाज़त- protection
No comments:
Post a Comment